Tuesday, October 31, 2017

तू रख हौसला

हर एक कदम आगे बढ़ा
कामयाबी के तरफ आगे बढ़ा
अपने मकसद में खो जा तू
उन सपनों को ना दे कोई आराम ।
जी ले तू, जीत ले तू
कर रोशन तू तेरा नाम
तू रख हौसला जिंदगी में
ना हौसले को दे विराम ।

क्या होगा, क्या न होगा
कैसे होगा, कब होगा
जीत लेगा या हारेगा
ये सोचना ना तेरा काम ।
खुद पे विश्वास और करम कर निष्काम
उचित फल फिर देगा अल्लाह-o-राम
तू रख हौसला जिंदगी में
ना हौसले को दे विराम ।

दुनिया से है अलग तू
खुदको अब पहचान ले तू
नए जन्म लिए बालक जैसे
बन जा तू बेनाम ।
रख भरोसा खुद पे तू
और करदे पूरा काम
तू रख हौसला जिंदगी में
ना हौसले को दे विराम ।

ना रुक तू, ना भटक तू
मन चल-बिचल न होने दे तू
भटक गया सो अटक गया
अपने इन्द्रियों को दे लगाम ।
अपने ख्वाबों को ना भूल तू
उसीको जी अब सुबह- शाम
तू रख हौसला जिंदगी में
ना हौसले को दे विराम.....

-- Namrata Khaire

No comments:

Post a Comment